Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पाकिस्‍तान में युवक की पीट-पीटकर हत्‍या, पेड़ पर लटकाया, ईशनिंदा का लगाया आरोप

Webdunia
रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (20:03 IST)
पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामी भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। युवक पर कुरान के पन्नों को जलाने का आरोप था। हत्या के बाद इस्लामवादियों ने उसके शव को पेड़ पर लटका दिया।

खबरों के अनुसार, घटना पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले के तुंबा कस्बे में शनिवार, 12 फरवरी की है।युवक पर कुरान के पन्नों को जलाने का आरोप था। युवक को ईंट-पत्थरों से तब तक मारा गया, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। बाद में उसे पेड़ से लटका दिया गया।

वारदात के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। व्यक्ति की बर्बर लिंचिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले पिछले साल नवंबर 2021 में पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा के चारसद्दा जिले में पवित्र कुरान का अपमान करने के मामले में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को नहीं सौंपने पर भीड़ ने पुलिस स्टेशन को ही आग लगा दी थी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments