Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ब्रिटेन में भारतवंशी ने उगाई दुनिया की सबसे लंबी 51 इंच की ककड़ी

Webdunia
शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (23:22 IST)
लंदन। ब्रिटेन के डर्बी में 75 वर्षीय भारतवंशी सिख ने सबसे बड़ी ककड़ी उगाई है। उन्होंने कहा है कि हर दिन प्रार्थना करने से दुनिया की संभवत: सबसे बड़ी ककड़ी उगाने में मदद मिली। रघबीर सिंह संघेड़ा 1991 में ब्रिटेन आने से पहले भारत में किसान थे। उन्होंने अपने ग्रीनहाउस में 129 सेंटीमीटर (51 इंच) की ककड़ी उगाई है।
 
 
स्थानीय गुरुद्वारा में ग्रंथी और बागवानी के शौकीन संघेड़ा ने कहा है कि ककड़ी का आकार अभी भी बढ़ रहा है, हालांकि इसकी प्रजाति का अभी पता नहीं चल पाया हैं। बीबीसी के अनुसार वेल्स में 2011 में 42.13 इंच (107 सेंटीमीटर) की ककड़ी के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
 
उन्होंने कहा कि मैं बगल में बैठकर इसे निहारता रहता था। मैं प्रार्थना करता था कि यह हर दिन बढ़ती रहे और ठीक रहे। इसे देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। संघेड़ा सोच रहे हैं कि जब इस ककड़ी का आकार बढ़ना रुक जाएगा तब वे गिनीज बुक रिकॉर्ड के लिए इसे पेश करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments