Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पाकिस्तान में डिजिटल प्रिंट वाली ड्रेस पहनने पर महिला हिरासत में, क्या है कुरान कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (11:35 IST)
Lahore Woman In Police Custody For Wearing Digital Print Dress : पाकिस्तान में एक महिला को मनमाफिक कपडे पहनने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, लाहौर में एक महिला को इसलिए हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि उसने एक ड्रेस पहनी थी जिस पर अरबी भाषा में डिजाइन प्रिंट थी।
<

Woman in Lahore’s Ichra wearing a digital print shirt taken into police custody after a mob complained that the shirt had Quranic verses on it. pic.twitter.com/bVjtkuZlsP

— Naila Inayat (@nailainayat) February 25, 2024 >महिला एक रेस्तरां में यह ड्रेस पहनकर पहुंची थी। लेकिन, वहां मौजूद लोगों को लगा कि उसकी ड्रेस पर कुरान की आयतें छपी हुई हैं। इसे देख लोगों का पारा भड़क गया और उन्होंने पुलिस बुला ली। और पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में पता चला कि ड्रेस पर जो भी डिजाइन प्रिंट था वह कुरान की आयत नहीं थी। लेकिन, महिला को फिर भी इसके लिए माफी मांगनी पड़ी।

शेयर किया वीडियो : पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। इस वीडियो में लोगों को महिला पर टिप्पणी करते हुए और महिला को अपना मुह छिपाते हुए देखा जा सकता है। एक शख्स तो यह कहता हुआ सुनाई देता है कि हमारे इस्लाम का मजाक उड़ाया जा रहा है। बाद में पुलिस बुर्का पहनाकर महिला को अपने साथ ले गई।

महिला को मांगनी पड़ी माफी : इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि एक महिला अपने पति के साथ शॉपिंग करने गई थी। उन्होंने एक ड्रेस पहनी हुई थी, जिसे लेकर लोगों को लगा कि उस पर कुरान की आयत छपी हुई है। इसकी जांच करने पर पता चला कि ड्रेस पर कुछ आपत्तिजनक नहीं प्रिंट था। हालांकि, इसके बाद भी महिला को माफी मांगनी पड़ी। महिला ने कहा कि मैंने कुर्ता डिजाइन समझ कर लिया था। मुझे नहीं लगा था कि लोगों को इससे आपत्ति होगी। मैं फिर भी माफी मांगती हूं। 
Edited By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments