Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कहां से आया Algorithms शब्द, जानिए इसके पीछे की कहानी

कहां से आया Algorithms शब्द, जानिए इसके पीछे की कहानी
, शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (20:55 IST)
हाल के दशकों में अंग्रेजी और अन्य प्रमुख विश्व भाषाओं में मध्ययुगीन फारसी शब्द प्रमुखता से आया है। यह शब्द है algorithm। इस शब्द पीछे की कहानी भी दिलचस्प है।

बीबीसी आइडियाज के वीडियो में इस दिलचस्प जानकारी के बारे में बताया गया है। इस शब्द की जड़ें 9वीं शताब्दी तक जाती हैं। इस शब्द के जन्म श्रेय मुहम्मद इब्न मूसा अल-ख़्वारिज़्मी को जाता है। 
 
यह इस्लामी स्वर्ण युग के महान गणितज्ञ, खगोलविद, वैज्ञानिक और भूगोलवेत्ता थे। इन्हें  पश्चिमी देशों में गलती से अल्गोरित्मी (Algoritmi) और अलगौरिजिन​ (Algaurizin) भी कहा जाता था। अंग्रेजी का कम्प्यूटर-सम्बन्धी 'अल्गोरिद्म' (algorithm) शब्द उन्ही के नाम का एक परिवर्तित रूप है। 
 
अल-ख्वारिज्मी के लैटिन नाम "एल्गोरिटमी" ने अल्गोरिज्मस शब्द को जन्म दिया, जो पहले दशमलव संख्या प्रणाली को संदर्भित करता था और बाद में इसका अर्थ 'किसी समस्या को हल करने के लिए चरण-दर-चरण नियमों का एक सेट' हुआ 
इसी तरह उन्होंने अपनी गणित की किताबों में अक्सर 'अल-जब्र' शब्द का इस्तेमाल किया था जिसका मतलब है 'पूर्व अवस्था में ले जाना' या 'बहाल करना'।
यह बिगड़कर 'ऐल्जेब्रा' (algebra) बन गया जो अंग्रेज़ी में 'बीजगणित' का अर्थ रखता है। पश्चिमी सभ्यता के लिए, अल-ख्वारिज्मी का सबसे महत्वपूर्ण
 
पुस्तक हिन्दू कला गणना के संबंध में थी।  'कॉन्सनिंग द हिंदू आर्ट ऑफ रेकनिंग, जिसका लैटिन में अनुवाद तीन शताब्दियों के बाद किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरा इस्‍तीफा तो परमानेंट सोनिया गांधी के पास रखा है...