Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

71 साल की उम्र में पुतिन को हुआ प्‍यार, कौन है 32 साल छोटी पुतिन की नई गर्लफ्रेंड?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (12:57 IST)
Who is putin’s new girlfriend: यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन को एक बार फिर से इश्‍क हो गया है। पुतिन यूक्रेन के साथ अपनी दुश्‍मनी के साथ ही अपने अफेयर्स के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर वे अपनी एक बेहद खुबसूरत गर्लफ्रेंड की वजह से चर्चा में हैं, दिलचस्‍प है कि 71 साल के पुतिन की ये नई गर्लफ्रेंड उनसे करीब 32 साल छोटी है।

जानते हैं कौन हैं रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन की गर्लफ्रेंड एकातेरिना कात्या मिजुलिना जो महज 39 साल की हैं।

पुतिन की 32 साल छोटी नई गर्लफ्रेंड : डेली मेल की रिपोर्ट ने यूक्रेनी मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन और लंदन में पढ़ी एक लड़की के बीच रोमांस चल रहा है। यह महिला इंटरनेट पर पुतिन के खिलाफ चीजों को सेंसर करती है। यह महिला पुतिन से 32 साल छोटी एकातेरिना कात्या मिजुलिना (39) हैं, जो रूस की सेफ इंटरनेट लीग की प्रमुख हैं। यह कट्टर पुतिन समर्थक और यूक्रेन विरोधी सीनेटर की बेटी हैं।

लंदन से आई पढ़कर : यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक सूत्रों का दावा है कि एकातेरिना ने 2004 में लंदन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज से स्नातक की उपाधि हासिल की है। उनके पास आर्ट, इतिहास और इंडोनेशियाई भाषा की डिग्री है। चीन का दौरा करने वाले आधिकारिक रूसी प्रतिनिधिमंडलों में वह ट्रांसलेटर भी रह चुकी हैं। मिजुलिना इंटरनेट पर सेंसरशिप, मीडिया और सोशल नेटवर्क के खिलाफ प्रतिबंधों की वकालत करती है।

पहले अलीना काबेवा थी गर्लफ्रेंड : बता दें कि अभी तक पुतिन और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जिमनास्ट अलीना काबेवा के बीच अफेयर की खबरें सामने आती थीं। कई रिपोर्ट्स में उनके दो से तीन बच्चे होने का दावा भी किया जाता रहा है जो कथित तौर पर पुतिन के स्वामित्व वाले महल में रहते हैं। हालांकि पुतिन के नए अफेयर की खबरें रूसी सोशल मीडिया पर भी चल रही हैं। बताया जा रहा है कि कात्या सीनेटर एलेना मिजुलिना की बेटी हैं, जो खुद पुतिन से उम्र में दो साल छोटी हैं।

पुतिन को अच्‍छी लगती है 'बार्बी' : यूक्रेन के चैनल 24 के मुताबिक रूसी मानवाधिकार की प्रचारक ओल्गा रोमानोवा ने बताया कि पुतिन की नई गर्लफ्रेंड कात्या मिजुलिना पुतिन की पसंद हैं। कहा जाता है कि पुतिन को 'बार्बी' अच्छी लगती है।  रोमानोव ने उसकी तुलना पुतिन की एक्‍स गर्लफ्रेंड स्वेतलाना क्रिवोनोगिख से की जो सेंट पीटर्सबर्ग में एक स्ट्रिपटीज क्लब की मालिक और करोड़पति हैं। कथित तौर पर वह पुतिन की 20 साल की बेटी लुइजा की मां हैं। उन्होंने कहा, 'पुतिन 71 साल के हैं और कात्या 39 साल की हैं।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

live : मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, ट्रेन में सवार होने के लिए उमड़ी थी भीड़

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

આગળનો લેખ
Show comments