Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मौसम अपडेट : मूसलधार बारिश ने बढ़ाई परेशानी, मुंबई पानी-पानी

Webdunia
बुधवार, 24 जुलाई 2019 (21:26 IST)
मुंबई। दो दिनों से आसमान से बरस रही आफत की बारिश ने मुंबईवासियों की जिंदगी को हलकान करके रख दिया है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 25 जुलाई को भी भारी बारिश से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो सकती है।
 
मुंबई में मंगलवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार तक जारी रही। इसके चलते लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। भारी बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।

सभी चित्र : गिरीश श्रीवास्तव 
इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि चक्रवात की स्थिति के कारण शहर में अगले दो दिन भारी बारिश होगी।
वैसे मुंबई की तुलना में महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में छिटपुट जगहों पर बुधवार रात और गुरुवार को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के पास चक्रवात की स्थिति बन रही है, जिससे शहर में भारी बारिश होगी। सुरक्षाबलों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और संबंधित जिलों के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।
बुधवार को बीएमसी के अधिकारियों ने सड़कों पर मोर्चा संभाला। सड़कों पर इतना अधिक जल जमाव हो गया कि कारें फूंक फूंककर चल रही थी, जबकि स्कूटर और मोटरसाइकिलें तैर रही थीं। रेलवे ट्रेक्स पर भी पानी के भरे रहने से रेल यातायात प्रभावित हुआ। बुधवार को कई लोकल ट्रेने 15 से 30 मिनट की देरी से चल रही थीं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई के थाणे और पालघर इलाकों में जबरदस्त बारिश की संभावना जताई जा रही है। मुंबई के कई इलाकों में 200 मिलिमीटर तक वर्षा दर्ज की गई।
आईएमडी अधिकारी ने कहा, अरब सागर से मुंबई की ओर बादल बढ़ रहे हैं। कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जिससे अगले 48 घंटों में मुंबई क्षेत्र में और अधिक बारिश होगी। बुधवार और गुरुवार को कोंकण क्षेत्र के पड़ोसी रायगढ़ जिले और रत्नागिरी में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
उन्होंने बताया, हम बादल की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सुरक्षाबलों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और संबंधित जिलों के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, एक सिविलियन पोर्टर की मौत 6 जवान घायल

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

આગળનો લેખ
Show comments