Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ट्रंप के तीसरे यात्रा प्रतिबंध को चुनौती देगा वाशिंगटन

ट्रंप के तीसरे यात्रा प्रतिबंध को चुनौती देगा वाशिंगटन
, गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (10:05 IST)
सिएटल। अमेरिका में वाशिंगटन के अटॉर्नी जनरल बॉब फर्ग्यूसन ने संघीय न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंधों के खिलाफ राज्य के मुकदमे पर लगाए गए स्थगन को हटा लें।
 
बुधवार को दायर की गई अर्जी में कहा गया कि स्थगन हटाने से इस महीने के अंत में लागू हाने वाले प्रतिबंध के तीसरे और ताजा संस्करण को चुनौती देने की अनुमति मिलेगी। इस मामले में शामिल अन्य पांच राज्य ओरेगोन, मैरीलैंड, मैसाच्युसेट्स, न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया हैं।
 
ट्रंप प्रशासन ने 24 सितंबर को ताजा प्रतिबंधों की घोषणा की थी जिससे चाड, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सीरिया और यमन तथा वेनेजुएला सरकार के कुछ अधिकारी और उनके परिवार प्रभावित होंगे। यह आदेश 18 अक्टूबर से प्रभावी होना है।
 
नए प्रतिबंधों में सीरियाई नागरिकों के लिए वीजा पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध भी शामिल है। ईरान के नागरिक आव्रजन, पर्यटन या व्यापार वीजा के योग्य नहीं होंगे लेकिन उन्हें अतिरिक्त जांच के साथ छात्र और सांस्कृतिक वीजा मिलता रहेगा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

किसने परमाणु हथियारों को कहा न्याय की तलवार...