Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या Google के को-फाउंडर की पत्नी के साथ था एलन मस्क का अफेयर, जानिए क्या है पूरा मामला

Webdunia
मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (11:59 IST)
इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके चर्चाओं में होने की एक नहीं, कई वजहें होती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनसे जुड़ा कुछ ना कुछ सुनने को मिल ही जाता है। या यूं कह लीजिए की इन्हे सुर्खियों में रहना कुछ ज्यादा ही पसंद होता है। ऐसे लोगों की फेहरिस्त में अगर सबसे ऊपर किसी का नाम आता है, तो वो हैं - एलन मस्क। ये दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। टेस्ला, स्पेस-एक्स, न्यूरालिंक और द बोरिंग कंपनी के को-फाउंडर भी हैं।
 
इन दिनों एलन मस्क एक बिल्कुल नए विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। और ये विवाद उनके कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर से जुड़ा हुआ है। जिस शख्स का नाम एलन मस्क के साथ जोड़ा जा रहा है। वो कोई सामान्य महिला नहीं हैं। वो हैं Google के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) की पत्नी निकोल शानहान (Nicole Shanahan)। निकोल एक बिजनेस वीमेन हैं। साथ ही समाज सेवा के कार्यों में भी जुड़ी रही हैं। ये विवाद एक अंग्रेजी समाचार पोर्टल द्वारा प्रकाशित एक खबर से शुरू हुआ। आइए जानते हैं विस्तार उन सभी बातों के बारे में, जिनके चलते एलन मस्क फिर से चर्चाओं में हैं....
 
अंग्रेजी समाचार पोर्टल 'Wall Street Journal' द्वारा प्रकाशित एक खबर में यह दावा किया गया कि एलन मस्क का निकोल शानहान के साथ अफेयर चल रहा था। इस रिपोर्ट ने ये दावा भी किया कि ब्रिन और निकोल के बीच तलाक निकोल के मस्क के साथ चल रहे अफेयर के चलते ही हुआ। 
 
एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए इसे पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि Google के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन उनके खास दोस्त हैं और बीती रात एक पार्टी में साथ थे। मस्क ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह बकवास है। मैंने निकोल को 3 सालों में सिर्फ 2 बार देखा है। दोनों बार हमारे आस पास कई लोग मौजूद थे। हमारे बीच कुछ भी रोमांटिक नहीं रहा। 
 
इसके अलावा मस्क ने Wall Street Journal की रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये पब्लिकेशन पहले भी 'चरित्र हनन' में लिप्त रहा है। ये तो कुछ भी नहीं हैं, मुझ पर इसके पहले कई गंभीर आरोप लगाए जाते हैं, जो अंत में बेबुनियाद साबित होते हैं। मैं दिन रात मेहनत करता हूं, ताकि समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकूं। मेरे पास ऐसे आरोपों पर बार-बार सफाई देने का बिल्कुल भी समय नहीं है। 
 
बता दें कि सर्गेई ने 2018 में निकोल शानहान से शादी की थी। इसी साल उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया था। Wall Street Journal ने कहा था कि मस्क और निकोल के बीच अफेयर पिछले साल दिसंबर में ही शुरू हुआ था। यानी कि एलन मस्क के उनकी पार्टनर रही ग्रिम्स (Grimes) से ब्रेक-अप के 3 महीने बाद, जो कि सितम्बर 2021 में हुआ था। 
 
इस दौरान सर्गेई और निकोल साथ रह रहे थे। इसके बाद ही आपसी मतभेदों हवाला देते हुए सर्गेई ने निकोल से तलाक ले लिया। रिपोर्ट में ये कहा गया कि इसके बाद मस्क ने सर्जेई से माफी मांगने की कोशिश भी की। सर्गेई ने उन्हें माफ तो कर दिया। लेकिन, दोनों की दोस्ती अब पहले जैसी नहीं रही। 
 
वैसे देखा जाए तो सर्गेई ब्रिन ही वो व्यक्ति थे, जिन्होंने 2008 के आर्थिक संकट के दौरान मस्क की कंपनी टेस्ला को डूबने से बचाया था। तो ऐसे में ये मामला और उलझता हुआ दिखाई देता है। 
 
मस्क ने एक अन्य ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले कई सालों से किसी भी महिला के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। उन्होंने हाल ही में एक फोटो भी शेयर की, जिसमें Google के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन उनके पास खड़े हुए थे। मस्क ने कहा कि ये तस्वीर हाल ही में ली गई थी। 
 
एलन मस्क पर अफेयर का आरोप लगाया जाना कोई नई बात नहीं है। कुछ हफ्तों पहले कई जगह ये खबर भी चली कि मस्क ने अपनी एक सहकर्मी शिवोन जिलिस (Shivon Zilis) के साथ नवंबर 2021 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। 
 
फिलहाल, एलन मस्क एक बड़ी कानूनी लड़ाई में फंसे हुए हैं। उन्होंने कुछ महीनों पहले ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था। ये डील करीब 44 बिलियन डॉलर में साइन की गई थी। इसके कुछ हफ्तों बाद ही एलन मस्क ने इस डील को यह कहते हुए रद्द करने का फैसला कर लिया कि ट्विटर ने उन्हें फेक अकाउंट्स की जानकारी नहीं दी। ये मामला इस समय कोर्ट में है। अब देखना होगा कि एलन मस्क को डील रद्द करने के लिए कितना जुर्माना ट्विटर को देना होगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments