Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ट्रंप के फैसले पर पुतिन ने चुटकी ली, कहा- चिंता नहीं करें, खुश रहें

Webdunia
शनिवार, 3 जून 2017 (09:30 IST)
वॉशिंगटन। विश्व के नेताओं ने जहां पेरिस जलवायु समझौते से हटने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की कड़ी आलोचना की, वहीं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वे इसका आकलन नहीं करेंगे।
 
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आर्थिक मंच में उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने चुटकीले लहजे में कहा कि 'चिंता नहीं करें, खुश रहें...।' उन्होंने कहा कि जलवायु पर हुआ समझौता 2021 तक औपचारिक तौर पर प्रभावी नहीं होगा, जो देशों को वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी का मुकाबला करने के लिए रचनात्मक समाधान के साथ आने के लिए वर्षों का वक्त देता है।
 
पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र पर दबाव बढ़ रहा है और मानव के कृत्य के नतीजे के तौर पर और प्राकृतिक प्रक्रिया के नतीजे के तौर पर इन सवालों पर गहरा अध्ययन, शोध और विश्लेषण करने की जरूरत है। यह स्पष्ट है कि अपनी राजनीति, अपनी समग्र कार्रवाई रूपरेखा को मजबूत करने के दौरान हमें जिम्मेदार और असरदार होना चाहिए।
 
पुतिन ने कहा कि रूस में बहुत ठंड है और बारिश हो रही है। मजाक में कहा कि भविष्य में वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी की जिम्मेदारी ट्रंप पर होगी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब हम दोष उन पर तथा अमेरिकी साम्राज्यवाद पर डाल सकते हैं। यह उनका दोष है। (भाषा)

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार की चेतावनी, जो गलती मैंने की, वही शरद पवार कर रहे हैं

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली

Maharashtra Election : एक सीट का पंगा, संजय राउत ने कांग्रेस को दी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों को दिया टिकट

प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- संविधान को कर रहे हैं कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला...

Jharkhand Election : तेजस्वी यादव ने BJP को बताया बड़का झूठा पार्टी, बोले- झूठे वादे करके लोगों को धोखा देती है

Maharashtra Assembly Polls : BJP की शायना एनसी को एकनाथ शिंदे ने दिया टिकट, शिवसेना ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट

Chhattisgarh : मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण, 13 मरीजों को अस्‍पताल में कराया भर्ती, डॉक्टर समेत 3 सस्‍पैंड

छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक, मंत्रिमंडल ने लिए कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

આગળનો લેખ
Show comments