Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिजबुल मुजाहिदीन पर अमेरिकी प्रतिबंध, क्या बोला पाकिस्तान...

हिजबुल मुजाहिदीन पर अमेरिकी प्रतिबंध, क्या बोला पाकिस्तान...
इस्लामाबाद , शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (08:25 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अमेरिका द्वारा हिजबुल मुजाहिदीन पर लगाए गए प्रतिबंध को अनुचित करार दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि हम अमेरिका के इस कदम से निराश हैं।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी वित्त विभाग की वेबसाइट पर बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार अमेरिका ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से भारत के खिलाफ गतिविधियां चलाने वाले सबसे बड़े आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
 
इसके बाद अमेरिका में उसकी किसी भी संपत्ति को जप्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही अमेरिकी नागरिकों को आतंकवादी समूह के साथ किसी प्रकार का लेन-देन करने पर भी रोक लगा दी गई है।
 
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक पृथक बयान में कहा गया था कि हिजबुल मुजाहिदीन बहुत से हमलों के लिए जिम्मेदार है। इनमें वर्ष 2014 में जम्मू कश्मीर में किया गया हमला भी शामिल है, जिसमें 17 लोग घायल हुए थे।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के कुछ घंटे पहले ही अमेरिका ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सैयद सलाहुद्दीन पर प्रतिबंध लगा दिया था। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

तेलंगाना में एक करोड़ से अधिक प्रतिबंधित नोट जब्त