Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संयुक्त राष्ट्र ने कसा उत्तर कोरिया पर शिकंजा, चीन ने दी राहत

Webdunia
शनिवार, 3 जून 2017 (09:01 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के 15 लोगों और चार इकाइयों को प्रतिबंधित सूची में रखा है, लेकिन चीन ने उन सख्त पाबंदियों को रोक दिया जिनकी पैरवी अमेरिका कर रहा था।
 
प्रतिबंधित सूची में शामिल होने के बाद संबंधित व्यक्तियों की वैश्विक यात्रा पर पाबंदी होगी और संपत्तियां फ्रीज कर दी जाएंगी। जिन लोगों को प्रतिबंधित किया गया है कि उनमें उत्तर कोरिया की विदेशी खुफिया सेवा के प्रमुख का नाम भी शामिल माना जा रहा है।
 
ट्रंप प्रशासन प्योंगयांग पर दबाव बढ़ाने के मकसद से उत्तर कोरिया को तेल की आपूर्ति को प्रतिबंध के माध्यम से निशाना बनाना चाह रहा था, लेकिन प्रतिबंध संबंधी प्रस्ताव में इसे शामिल नहीं किया जा सका।
 
परिषद ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के जवाब में संयुक्त राष्ट्र द्वारा तैयार प्रतिबंध संबंधित प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।
 
मतदान के बाद संयुक्त राष्ट्र अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा, 'सुरक्षा परिषद आज उत्तर कोरिया को स्पष्ट संदेश भेज रहा है कि बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण बंद करो या फिर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहो।'
 
सुरक्षा परिषद पहले ही उत्तर कोरिया पर छह चरण के प्रतिबंध लगा चुका है और प्योंगयांग की ओर से एक के बाद एक कई मिसाइलों का परीक्षण किए जाने के बाद अमेरिका एवं उसके साझदेार देशों ने सख्त प्रतिबंधों की पैरवी की।
 
दूसरी तरफ, चीन ने पिछले सप्ताह स्पष्ट कर दिया था कि उत्तर कोरिया के साथ बातचीत फिर से शुरू करना और तनाव कम करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। (भाषा) 

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार की चेतावनी, जो गलती मैंने की, वही शरद पवार कर रहे हैं

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली

Maharashtra Election : एक सीट का पंगा, संजय राउत ने कांग्रेस को दी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों को दिया टिकट

प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- संविधान को कर रहे हैं कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

तमिल स्टार विजय की राजनीति में एंट्री, क्या तमिलगा वेट्ट्री कझगम DMK को दे सकेगी चुनौती?

प्रियंका गांधी को वायनाड में क्यों याद आई मदर टेरेसा?

सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला...

Jharkhand Election : तेजस्वी यादव ने BJP को बताया बड़का झूठा पार्टी, बोले- झूठे वादे करके लोगों को धोखा देती है

Maharashtra Assembly Polls : BJP की शायना एनसी को एकनाथ शिंदे ने दिया टिकट, शिवसेना ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट

આગળનો લેખ
Show comments