Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गुटेरेस ने की भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश

गुटेरेस ने की भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश
संयुक्त राष्ट्र , मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (08:59 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के मुद्दे को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का आग्रह किया है।
 
गुटेरेस ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के कारण हो रही मौतों को टालने के उद्देश्य से इस बातचीत का आग्रह किया है।
 
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन डुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता में मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं बशर्ते दोनों पड़ोसी देश श्री गुटेरेस की बात मानें।
 
प्रवक्ता के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र प्रमुख कश्मीर क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने दोनों देशों से इस संबंध में बातचीत करने का आग्रह किया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हार्दिक का मोदी पर हमला, चायवाला ही युवाओं को पकौड़े बेचने का सुझाव दे सकता है