Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सुरक्षा परिषद ने ओसामा के बेटे हमजा का नाम प्रतिबंध सूची में डाला

Webdunia
शनिवार, 2 मार्च 2019 (11:59 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिकी हमले में मारे गए अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन का नाम अपनी प्रतिबंध सूची में डाल दिया है।
 
इस सूची में शामिल किए जाने के बाद अब हमजा पर यात्रा प्रतिबंध लग जाएगा, उसकी संपत्तियां जब्त हो जाएंगी और हथियारों की खरीद फरोख्त पर रोक लग जाएगी। हमजा को अलकायदा के मौजूदा सरगना अयमान अल जवाहिरी के सबसे संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।
 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएस एवं अलकायदा प्रतिबंध समिति ने बृहस्पतिवार को 29 वर्षीय हमजा के नाम को सूची में डाल दिया। इसी दिन, अमेरिका ने हमजा के संबंध में सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की। सऊदी अरब ने भी शुक्रवार को घोषणा की कि उसने हमजा की नागरिकता रद्द कर दी है।
 
सुरक्षा परिषद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अल जवाहिरी ने घोषणा की है कि सऊदी अरब में जन्मा हमजा अलकायदा का एक आधिकारिक सदस्य है।
 
परिषद ने कहा कि हमजा ने अलकायदा के सदस्यों से आतंकवादी हमले करने का आह्वान किया है। उसे अल जवाहिरी के सबसे संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments