Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Twitter के CEO जैक डोर्सी का इस्तीफा, भारतीय मूल के पराग अग्रवाल होंगे नए सीईओ

Webdunia
सोमवार, 29 नवंबर 2021 (21:47 IST)
नई दिल्ली। ट्‍विटर के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जैक डोर्सी ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय मूल के पराग अग्रवाल कंपनी के नए सीईओ होंगे। 
 
बताया जा रहा है कि ट्विटर बोर्ड और डोर्सी ने मिलकर अगले सीईओ का नाम तय किया। अब भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्‍विटर के नए मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी होंगे। पराग वर्तमान में कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (Chief Technology Officer) हैं। 
<

not sure anyone has heard but,

I resigned from Twitter pic.twitter.com/G5tUkSSxkl

— jack⚡️ (@jack) November 29, 2021 >
कंपनी का बोर्ड जैक डोर्सी के ट्विटर छोड़ने को लेकर पिछले एक साल से तैयारी कर रहा था। डोर्सी ने अपना आखिरी ट्वीट 28 नवंबर को किया था। उन्होंने लिखा था- 'आई लव ट्विटर'। बताया जा रहा है कि 45 साल के जैक डोर्सी इन दिनों क्रिप्टो करेंसी में खासा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

जानिए कौन हैं Twitter के पूर्व CEO जैक डोर्सी : जैक डोर्सी का जन्म 19 नवंबर 1976 को अमेरिका के सेंट लुइस शहर में हुआ था। जैक ने डु बौर्ग से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। हाईस्कूल के बाद जैक ने मिसौरी विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी में दाखिला लिया।

जैक ने 2006 में टि्वटर (Twitter) की शुरुआत की थी। जिस सोशल मीडिया नेटवर्क को उन्होंने खड़ा किया, उसी ने 2008 में उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया, लेकिन डोर्सी 7 साल बाद दोबारा कंपनी में लौटे, वो भी प्रमुख बनकर। उन्होंने शुरुआती दिनों में एक प्रोग्रामर के रूप में काम करना शुरू किया था।

उल्‍लेखनीय है कि कंपनी का बोर्ड जैक डोर्सी के टि्वटर छोड़ने को लेकर पिछले एक साल से तैयारी कर रहा था। डोर्सी ने अपना आखिरी ट्वीट 28 नवंबर को किया था। उन्होंने लिखा था- 'आई लव टि्वटर'। खबरों के अनुसार, जैक डोर्सी इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी में खासा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments