Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ट्रंप ने उठाया चीन के खिलाफ बड़ा कदम, सेना के साथ सुरक्षा संबंधी लेन-देन पर लगाया प्रतिबंध

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (09:17 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर चीन की सेना के साथ सुरक्षा संबंधी लेन-देन तथा उपकरणों की खरीद एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्यकारी आदेश 11 जनवरी 2021 से लागू हो जाएगा।
 
ट्रंप ने गुरुवार को इस कार्यकारी आदेश को मंजूरी प्रदान करने के बाद कहा कि यह कार्यकारी आदेश चीन की कम्युनिस्ट सेना की किसी भी कंपनी के साथ सुरक्षा संबंधी लेन-देन तथा उपकरणों की खरीद एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाता है।
ALSO READ: बिडेन की जीत से चीन की मुश्किलें घटेंगी या बढ़ेंगी?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने वित्तमंत्री को रक्षामंत्री, विदेश मंत्री, राष्ट्रीय खुफिया विभाग के निदेशक और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुखों से सलाह लेकर पर्याप्त कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया है। वे आवश्यक कदम उठाकर इस कार्यकारी आदेश को लागू करेंगे।
 
गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर में चीनी सेना की बढ़ती हुई गतिविधियों के कारण दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। चीन ने अमेरिका पर दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ाने का आरोप लगाया है। ताइवान के मुद्दे को लेकर भी चीन और अमेरिका में टकराव की स्थिति है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने कुछ माह पहले चीन की 24 कंपनियों को काली सूची में यह कहते हुए डाल दिया था कि ये कंपनियां दक्षिण चीन सागर में मानवनिर्मित द्वीप बनाने में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की मदद कर रही हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments