Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत में ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी, लेकिन...

भारत में ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी, लेकिन...
, शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (07:19 IST)
वॉशिंगटन। भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन उनकी कुछ नीतियां और व्यापार को लेकर उनके दृष्टिकोण लोगों को पसंद नहीं हैं। ट्रंप की भारत यात्रा से पहले गुरुवार को पीयू रिसर्च के एक नए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा करेंगे। उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी होंगी। भारत में 24 जून से दो अक्टूबर, 2019 तक किए गए ग्लोबल एटिट्यूड सर्वेक्षण में 2,476 लोगों ने जवाब दिए।
 
सवालों के जवाब के आधार पर पीयू ने कहा है कि ज्यादातर भारतीयों का मानना है कि जब बात वैश्विक मामलों की आती है तो ट्रंप सही कदम उठाते हैं।
 
पीयू शोध समूह ने गुरुवार को जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा कि ट्रंप को भारतीयों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं लेकिन उनकी कुछ खास नीतियां और व्यापार को लेकर उनके दृष्टिकोण की भारतीय उतनी सराहना नहीं करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Corona Virus से 2118 की मौत, चीन के विकास पर दीर्घकालिक असर नहीं