Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शरीर में घुसकर कीड़ा खा गया मांस

Webdunia
मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (16:54 IST)
ग्रीनवुड, इंडियानापोलिस। इक्यावन वर्षीय ट्रैसी रम्बल एक रात जब टीवी देख रहे थे तभी उन्हें खून की उलटी आई। इसके बाद उन्हें उल्टियां आने लगीं तब उन्होंने महसूस किया कि उनके शरीर में कोई न कोई बहुत बड़ी गड़बड़ हो गई। जब उन्होंने गौर से देखा तो उनके पैर पर लाल रंग का एक निशान था। जब वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने जो बताया उसे सुनकर उसके होश ही उड़ गए।
 
डॉक्टर ने बताया कि वह नेक्रोटाइजिंग फैसीटिस (Necrotizing Fasciitis) नाम की बीमारी से पीड़ित है। यह एक तरह का खतरनाक इंफेक्शन है जिसके बढ़ने पर कोई भी शख्स अपना अंग भी खो सकता है और संभव है कि उनकी मौत तक हो सकती थी। उन्होंने बताया कि ऐसा शरीर में  एक कीड़े के घुसने की वजह से ऐसा होता है जो‍क‍ि शरीर में घुसकर मांस खाता है।
 
बरहाल, डॉक्टरों ने ट्रेसी के पैर में उस हिस्से को काटकर बाहर निकाल दिया है। इस ऑपरेशन के बाद उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा और अब उनके पैर में उस जगह एक गेंद के आकार का छेद हो गया है। उन्हें याद आया कि जब आग बुझाने के लिए वे एक बहुत ही गंदे घर में गए थे, उसी समय यह कीड़ा उनके शरीर में प्रवेश कर गया था। 
 
अगले ही दिन उनकी बीमारी बढ़ती गई और शरीर के लाल रंग के हिस्से से मांस गायब होने लगा तब जाकर ट्रैसी रम्बल ने अस्पताल में डॉक्टर की सेवाएं ली थीं। मेलऑनलाइन के लिए निकोलस बूथ ने लिखा कि ग्रीनवुड, इंडियानापोलीस के फायर फाइटर ट्रैसी का पैर काटने की नौबत नहीं आई थी क्योंकि कीड़े ने उनकी मांस पेशियों को खोखला कर दिया था। पूरे छह माह अस्पताल और घर पर बिताने के बाद वह फिर अपने काम पर वापस जा सके।  

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लिया जाना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस के 7 कर्मी निलंबित

राष्ट्रपति मुर्मू ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के करौली में नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला

गुलमर्ग हमले में आतंकियों ने पहली बार किया था रॉकेट का इस्‍तेमाल

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार, AQI 270 दर्ज

આગળનો લેખ
Show comments