Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऑक्सफोर्ड ने 'टॉक्सिक' को साल का शब्द घोषित किया

Webdunia
गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (23:18 IST)
लंदन। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने 'टॉक्सिक' को साल का शब्द घोषित किया है। इसके अनुसार यह शब्द 2018 में उपजे हालात, मिजाज और भावना आदि को प्रदर्शित करता है। ऑक्सफोर्ड अंग्रेजी शब्दकोश ने एक बयान में कहा कि 'ऑक्सफोर्ड ईयर ऑफ द वर्ड' ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति है, जो सांस्कृतिक महत्व की दृष्टि से अहमियत रखता हो।
 
 
साल के शब्द के लिए जिन शब्दों की सूची तैयार की गई थी, उनमें 'टॉक्सिक' के अलावा 'गैस लाइटिंग', 'इनसेल' और 'टेकलैश' शब्द शामिल थे। इनमें से 'टॉक्सिक' का चयन किया गया। आंकड़े बताते हैं कि इस साल 'टॉक्सिक' के साथ 'केमिकल' और 'मैस्कुलिनिटी' शब्द का भी खूब इस्तेमाल हुआ।
 
बयान के अनुसार 'मीटू' अभियान में 'टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी' का इस्तेमाल हुआ। अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने वाली ब्रेट कावानाह सीनेट न्यायिक समिति की सुनवाई जैसी साल की कुछ सबसे चर्चित घटनाओं में भी 'टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी' का प्रयोग हुआ। इस शब्द ने जनमानस में गहरे तक असर डाला और 2018 में लोगों ने इस पर खूब चर्चा की।
 
'टॉक्सिक' विशेषण का इस्तेमाल 'जहरीला' के संदर्भ में होता है और अंग्रेजी में पहली बार इस शब्द का प्रयोग 17वीं सदी के मध्य में हुआ था, जो मध्ययुगीन लातिन शब्द 'टॉक्सिकस' से आया था। इसका अर्थ 'जहर' या 'जहर से भरा' होता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

UP : इलाज न मिलने से बच्ची की मौत, परिजन का आरोप- क्रिकेट खेलते रहे डॉक्टर

આગળનો લેખ
Show comments