Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सांप भगाने के चक्कर में घर में लगा ली आग, करोड़ों का हुआ नुकसान...

सांप भगाने के चक्कर में घर में लगा ली आग, करोड़ों का हुआ नुकसान...
, शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (20:51 IST)
घर में सांप निकल आने पर आपने ज्यादातर लोगों को घबराते हुए देखा होगा, लेकिन इसी बीच वे उसे भगाने के लिए कई तरह के उपाय भी ढूंढते हैं। कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां एक शख्‍स सांप को भगाने के चक्कर में अपना ही घर जलाकर करोड़ों रुपए का नुकसान कर बैठा...

खबरों के अनुसार, मैरीलैंड के मोंटगोमरी काउंटी में एक शख्‍स अपने मकान में सांपों के आतंक से काफी परेशान हो चुका था। इसी बीच उसे एक उपाय सूझा। उसने सांप को भगाने के लिए घर में कोयले जलाकर धुआं किया।

लेकिन अचानक घर में आग लग गई। इस घटना में उस शख्‍स को 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग ने घर में आग के साथ-साथ घर के जले हुए, खोखले हुए अवशेषों की तस्वीरें शेयर की हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Omicronindia : कर्नाटक, गुजरात के बाद मुंबई में ओमिक्रॉन की एंट्री, देश में अब तक 4 लोगों में मिला Corona का नया वैरिएंट