Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से चीन नाराज, दी यह धमकी

उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से चीन नाराज, दी यह धमकी
वाशिंगटन , शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (09:50 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है कि चीन ने उत्तर कोरिया को और परमाणु परीक्षण करने पर उस पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।
 
टिलरसन ने कहा कि हम जानते हैं कि चीन प्योंगयांग प्रशासन के साथ संपर्क में है। उन्होंने हमसे बात की पुष्टि की है कि उन्होंने प्योंगयांग प्रशासन से अब और परमाणु परीक्षण नहीं करने का अनुरोध किया है।
 
टिलरसन ने कहा कि चीन ने अमेरिका को भी यह भी बताया है कि उसने उत्तर कोरिया को सूचित कर दिया है कि यदि वह और परमाणु परीक्षण करता है, तो चीन खुद उसे प्रतिबंधित करने की कार्रवाई करेगा।
 
इससे पहले गुरुवार को, प्रशान्त क्षेत्र में सैन्य संचालन की देखरेख करने वाले अमेरिकी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि उत्तरी कोरिया के साथ संकट अब तक की अपनी सबसे खराब स्थिति में पहुंच चुका है, हालांकि उन्होंने दशकों पहले के क्यूबा मिसाइल संकट से इस स्थिति की तुलना करने से इंकार कर दिया।
 
सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष गवाही के दौरान अमेरिकी प्रशान्त कमान के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस जूनियर ने कहा, 'यही वास्तविकता है।' हैरिस ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का अपना इरादा अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल तैयार करना है।
 
हालांकि एडमिरल ने स्वीकार किया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के भीतर इस बात को ले कर अनिश्चितता है कि उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम कितना आगे बढ़ गया है। हैरिस ने कहा कि उनके मन में कोई संदेह नहीं है।
 
ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस क्षेत्र में अमेरिका एवं उसके सहयोगियों के खतरों को दूर करने और उत्तरी कोरिया को रोकने के लिए उनके पास लक्षित सैन्य हमले समेत सभी विकल्प खुले हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

प्रियंका गांधी ने कहा, मेरी प्रॉपर्टी से रॉबर्ट वाड्रा का कोई लेना-देना नहीं