Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चीन में 'द ग्रेट वॉल' की निगरानी करेंगे 300 कैमरे

चीन में 'द ग्रेट वॉल' की निगरानी करेंगे 300 कैमरे
, सोमवार, 21 अगस्त 2017 (10:39 IST)
बीजिंग। चीन ने अपनी ऐतिहासिक एवं महान दीवार (द ग्रेट वॉल) पर बढ़ती हुई तोड़फोड़ की घटनाओं के मद्देनजर 300 से अधिक अत्याधुनिक कैमरे लगाए हैं। 
 
'चाइना रेडियो इंटरनेशनल' के अनुसार इस समस्या से निपटने के लिए 2 प्रमुख कदम उठाए गए हैं जिनमें से एक कैमरे लगाना भी शामिल है। इसके अलावा 'द ग्रेट वॉल' की सुरक्षा के लिए गश्त लगाने वाले दलों को भी तैनात किया गया है। 
 
हाल ही में यह पाया गया कि 'द ग्रेट वॉल' पर अंग्रेजी और कोरियाई भाषा के शब्द लिख दिए जाने से लोगों में काफी गुस्सा है जिसके कारण सुरक्षा की दृष्टि से ये कदम उठाए गए हैं। इस महान दीवार के साथ ऐसा होना कोई नई बात नहीं है। 
 
गौरतलब है कि एनबीए खिलाड़ी बॉबी ब्राउन को उस समय काफी नाराजगी का सामना करना पड़ा था जब 2016 में 'द ग्रेट वॉल' पर उनका नाम और फोन नंबर लिख दिया गया था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक आज शाम