Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में आई 1709 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (22:27 IST)
लंदन। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के चलते 2020 में 300 से अधिक वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा। पिछले साल ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में 9.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। महामारी के चलते ब्रिटेन में दुकान और रेस्तरां बंद हो गए। इसके अलावा महामारी ने यात्रा उद्योग और विनिर्माण को तबाह कर दिया।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि 2020 में आई आर्थिक गिरावट वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान 2009 की गिरावट की तुलना में दो गुने से अधिक है। यह गिरावट 1709 के बाद की सबसे बड़ी है, जब ग्रेट फ्रॉस्ट के रूप में प्रसिद्ध सर्दियां पड़ी थीं। तब ब्रिटेन मुख्यत: कृषि आधारित अर्थव्यवस्था था।

ब्रिटेन के वित्तमंत्री ऋषि सुनक ने एक बयान में कहा, आज के आंकड़े बताते हैं कि महामारी के परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लगा है, जिसे दुनियाभर के देशों ने महसूस किया है। हालांकि सर्दियों के दौरान अर्थव्यवस्था के लचीलेपन के कुछ सकारात्मक संकेत हैं, लेकिन हम जानते हैं कि वर्तमान लॉकडाउन का कई लोगों और व्यवसायों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ रहा है।

सुनक ने कहा कि वह नौकरियों की सुरक्षा के लिए सालाना बजट भाषण में नई योजनाओं की घोषणा करेंगे। वह तीन मार्च को हाउस ऑफ कॉमन्स में बजट संबोधन देने वाले हैं।
ALSO READ: TCS ब्रिटेन में 1,500 तकनीकी कर्मचारियों की करेगी भर्ती
कोविड-19 ने अधिकांश अन्य औद्योगिक लोकतंत्रों की तुलना में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को अधिक प्रभावित किया है। 2020 में फ्रांस के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.3 प्रतिशत, जर्मनी की अर्थव्यवस्था में पांच प्रतिशत और अमेरिकी की जीडीपी में 3.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments