Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

China Taiwan Tension : ताइवान के खिलाफ चीन का चढ़ा पारा, 68 विमानों और 13 युद्धपोतों ने लांघा 'बफर जोन'

Webdunia
शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (19:21 IST)
ताइपे। ताइवान की रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 68 चीनी विमानों, 13 युद्धपोतों ने दूसरे दिन भी ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया है। इसी के साथ उसने वर्षों से मौजूद आधिकारिक 'बफर जोन' को लांघ दिया है। दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के जवाब में चीन 'अभूतपूर्व पैमाने' पर सैन्य अभ्यास कर रहा है।

खबरों के अनुसार, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मध्य रेखा ताइवान जलडमरूमध्य में चीनी मुख्य भूमि और ताइवान के बीच अनौपचारिक से बांटने वाली रेखा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि 68 चीनी विमानों, 13 युद्धपोतों ने मध्य रेखा को पार किया। ताइवान ने कहा कि चीन ने ताइवान के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम तटों के आसपास बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं।

दूसरी ओर, चीन ने कहा कि पिछले दो दिनों में ताइवान के आसपास 100 से अधिक लड़ाकू विमानों और 10 युद्धपोतों ने बड़े पैमाने पर हुए सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया है। चीन का यह दावा कि ताइवान उसका क्षेत्र है और इसे बल प्रयोग के जरिए अपने नियंत्रण में लेने की उसकी धमकी पिछले सात दशक से सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचार, शिक्षा प्रणाली और पूरी तरह से राज्य-नियंत्रित मीडिया में प्रमुखता से दर्शाई गई है।

चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और विदेशी सरकारों के साथ उसके संबंधों का विरोध करता है। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पेलोसी ने स्व-शासित द्वीप की अपनी यात्रा को लेकर चीन की चिंताओं और विरोध की अवहेलना की है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments