Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ताइवान के अस्पताल में आग लगने से 9 लोग मृत

ताइवान के अस्पताल में आग लगने से 9 लोग मृत
, सोमवार, 13 अगस्त 2018 (19:34 IST)
ताइपे। ताइवान के एक अस्पताल में सोमवार तड़के आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई और 15 झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
 
 
प्रधानमंत्री विलियम लाई ने कहा कि न्यू ताइपे शहर के अस्पताल में लगी आग के मद्देनजर राहत और बचाव कार्य का काम स्वास्थ्य मंत्रालय की देखरेख में किया जा रहा है। आग अस्पताल की 7वीं मंजिल पर लगी।
 
लाई ने कहा कि इस हादसे से ताइवान के सभी अस्पतालों को सीख लेनी चाहिए और सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करना चाहिए। सरकार ने कहा कि राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और साथ ही झुलसे लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ब्रिटेन में बुर्के पर आंशिक पाबंदी का पाक में जन्मे बिशप ने समर्थन किया