Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

श्रीलंका बाढ़ : 164 तक पहुंची मृतक संख्या

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2017 (20:02 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में बचावकर्ताओं ने भूस्खलन के मलबे में दबे और शव निकाले जिसके साथ ही मृतक संख्या 164 हो गई। श्रीलंका में बीते 14 वर्षों के दौरान हुई सबसे भयानक और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
 
आपदा प्रबंधन केन्द्र (डीएमसी) ने बताया कि 104 लोग अभी भी लापता हैं जबकि 88 अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार रात से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण आई बाढ़ के कारण दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में करीब पांच लाख लोगों को अपना घर छोड़ने पर विवश होना पड़ा।
 
पुलिस ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सहायता लेकर जा रहा था श्रीलंकाई वायुसेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17 दक्षिणी गाले जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आकस्मिक बाढ़ और धरती धंसने जैसी आपदाओं से बुरी तरह प्रभावित 14 जिलों में से गाले सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
 
हेलीकॉप्टर हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने एमआई 17 के स्क्वाड्रन लीडर भानुका देलगौडा को फोन कर उन्हें उनकी बहादुरी के लिए बधाई दी। पुलिस ने बताया कि खराब मौसम के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया था। शनिवार को श्रीलंका वायुसेना के एक अधिकारी वाईएमएस यपराटने (37) की गाले जिला में राहत अभियान चलाने के दौरान उस समय मौत हो गई जब वे हेलीकॉप्टर से गिर गए थे। तूफान ‘मोरा’ के तेज होने और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते अगले दो दिनों में और बारिश होने की संभावना है। (भाषा) 

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments