Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

मानहानि के मामले में गिरफ्तार

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 22 जुलाई 2024 (19:54 IST)
Singer Rahat Fateh Ali Khan Denies Reports of Arrest in Dubai : पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद द्वारा मानहानि की शिकायत के चलते दुबई में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक राहत के पूर्व मैनेजर अहमद ने दुबई के अधिकारियों को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
ALSO READ: सरकारी कर्मचारियों को विचारधारा के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं प्रधानमंत्री : मल्लिकार्जुन खरगे
सूत्रों से पता चला है कि राहत ने कुछ महीने पहले विवाद के बाद अहमद को नौकरी से निकाल दिया था। इसके अलावा सूत्रों ने यह भी बताया कि राहत और अहमद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। राहत फतेह अली खान इससे पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं।

सोशल मीडिया पर क्या बोला : गायक ने बाद में कथित रिपोर्टों के बारे में बात करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी किया कि मैं एक गाना रिकॉर्ड करने के लिए दुबई आया था। मेरी गिरफ्तारी के बारे में कुछ दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट प्रसारित हो रही हैं। कृपया उन पर विश्वास न करें।"

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

फसल बीमा में 2024 से वृद्धि देखने को मिलेगी : आर्थिक समीक्षा