Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

Modi putin

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मास्को , शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (23:25 IST)
President Vladimir Putin News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन में युद्ध के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा जताई गई चिंता को लेकर उनके आभारी हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में भारत की भूमिका देखते हैं, तो उन्होंने मोदी के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया और उन्हें (मोदी को) अपना ‘मित्र’ बताया और कहा कि उनका देश इसके लिए आभारी है।
 
पुतिन ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन है। उन्होंने रूस को युद्ध में धकेलने के लिए अमेरिका और नाटो को दोषी ठहराया तथा कहा कि उनका देश विजयी होगा। उन्होंने कहा कि रूसी सेना दुनिया की सबसे अधिक प्रभावी और उच्च तकनीक वाली सेनाओं में से एक बन गई है और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) हमारे खिलाफ यह युद्ध लड़ते-लड़ते थक जाएगा। ALSO READ: मोदी ने की पुतिन से बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने पर दिया जोर
 
पुतिन का यूक्रेन पर आरोप : पुतिन ने एक दुभाषिया के माध्यम से विदेशी पत्रकारों के एक चुनिंदा समूह से कहा कि हम बढ़त हासिल करेंगे। हम जीतेंगे। रूसी नेता ने शांति वार्ता की इच्छा व्यक्त की और यूक्रेन पर पहले के प्रयासों से पीछे हटने का आरोप लगाया। कुछ सप्ताह पहले अपने वक्तव्य में पुतिन ने कहा था कि रूस इस मुद्दे पर भारत, चीन और ब्राजील के संपर्क में है। ALSO READ: क्या कह रही है यह तस्वीर? पुतिन को गले लगाने से जुड़े सवाल का जयशंकर ने दिया करारा जवाब
 
मोदी जाएंगे रूस : प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह रूस जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार से कजान की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। मोदी ने जुलाई में मॉस्को का दौरा किया था और कुछ सप्ताह बाद वे यूक्रेन गए थे। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला, ADR रिपोर्ट में खुलासा