Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रूस में गृह युद्ध के हालात, मॉस्को से बस 500KM दूर है प्रिगोझिन की सेना

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (22:30 IST)
मास्को। वैगनर ग्रुप के मालिक येवगेनी प्रिगोझिन की बगावत के बाद रूस में संघर्ष तेज हो गया है। वैगनर ग्रुप के लड़ाके रोस्तोव शहर पर कब्जे के बाद मॉस्को को जीतने निकल पड़े हैं। रोस्‍तोव से मास्‍को की दूरी 1100 किमी है। इस बीच मॉस्को के मेयर ने अपने टेलीग्राम चैनल पर खुलासा किया है कि अब वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी से सिर्फ 500 किमी की दूरी पर हैं।
 
रूसी सेना वैगनर लड़ाकों को शहर में न घुसने देने के लिए तमाम जतन कर रही है। K13 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेना कुछ पुलों को तोड़कर लड़ाकों का रास्ता रोकना चाहती है। इस बीच खबर है कि सेना ने मास्को में एंट्री करने वाले एक पुल को काट दिया है।
 
निजी सेना ‘वैगनर ग्रुप’ की बगावत के बीच, मॉस्को के मेयर ने निवासियों से कारों का इस्तेमाल न करने का आग्रह किया और अधिकांश लोगों के लिए सोमवार को गैर-कामकाजी दिन घोषित किया।
ALSO READ: रूस को मिलेगा नया राष्ट्रपति, येवगेनी प्रिगोझिन का ऐलान, अपने ही देश में घिराए व्लादिमीर पुतिन
पीएमसी वैगनर सेंटर की घेराबंदी : रूस में वैगनर निजी सैन्य समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन पर देश में सशस्त्र विद्रोह करने का प्रयास करने का आरोप लगने के बाद शनिवार को सुरक्षा बलों ने पीएमसी वैगनर सेंटर की घेराबंदी कर दी।
 
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के एक संवाददाता ने केंद्र के परिसर में या उसके आसपास कई पुलिस कारों को खड़ा और कई कानून प्रवर्तन अधिकारियों को वहां ड्यूटी करते हुये देखा। आसपास के इलाके फिलहाल शांत हैं।
 
रूसी संघीय सुरक्षा सेवा के जनसंपर्क केंद्र ने शनिवार को पहले कहा था कि सशस्त्र विद्रोह के लिए उकसाने के लिए प्रिगोझिन के खिलाफ एक आपराधिक मामला शुरू किया जा रहा है।
 
यह अपील प्रिगोझिन के टेलीग्राम चैनल पर कई ऑडियो रिकॉर्डिंग पोस्ट किए जाने के बाद आई है। रूस की ‘तास’ समाचार एजेंसी के अनुसार, इन रिकॉर्डिंग्स में प्रिगोझिन ने दावा किया कि उनकी इकाइयों पर कथित तौर पर हमला हुआ था, उन्होंने रूस के सैन्य नेतृत्व पर हमले कराने का आरोप लगाया।
ALSO READ: हम मॉस्को जा रहे हैं, जो सामने आएगा तबाह कर देंगे! जानिए कौन है बागी येवगेनी प्रिगोझिन?
इन घटनाक्रमों के चलते मॉस्को में सुरक्षा उपायों को काफी मजबूत किया गया है। समाचार एजेंसी ‘तास’ रिपोर्ट में कहा गया है कि महत्वपूर्ण सुविधाओं, राज्य संस्थानों और परिवहन बुनियादी ढांचे को कड़ी सुरक्षा के तहत रखा गया है, पुलिस और प्रतिक्रिया इकाइयां हाईअलर्ट पर हैं। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उपलब्ध संसाधनों हीरे की तरह तराशेंगे

આગળનો લેખ
Show comments