Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Russia Ukraine-Conflict : रूस-यूक्रेन विवाद पर एक्शन में अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडेन ने किया प्रतिबंधों का ऐलान

Webdunia
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (00:01 IST)
मास्को/वॉशिंगटन। यूक्रेन-रूस विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुतिन के पूर्वी यूक्रेन के 2 क्षेत्रों को अलग राज्य घोषित करने के ऐलान के बाद दुनियाभर में हलचल मच गई है। यूक्रेन-रूस मामले से जुड़ा पल-पल का अपडेट- 

01:03 AM, 23rd Feb
रूस-यूक्रेन तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का संबोधन
जो बाइडेन ने कहा कि रूस पर कुछ पाबंदियां लाने का फैसला किया गया है। रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है। रूस ने यूक्रेन की सीमा का उल्लंघन किया है। यूक्रेन की सीमाओं पर रूसी सेना का जमावड़ा है। हमने नाटो गठबंधन के साथ फैसला किया है। कल से हम कई प्रतिबंधों की घोषणा करने वाले हैं। पश्चिमी देशों से मिलने वाली सहायता को नहीं दिया जाएगा। रूस को दी जा रही आर्थिक मदद रोकी जाएगी। हम अपनी तरफ से रक्षात्मक कदम उठा रहे हैं। रूस के 2 बड़े वित्तीय संस्थानों पर प्रतिबंध। रूस पश्चिम से और कारोबार नहीं कर सकेगा। रूस-यूक्रेन के तनाव को कम करने की कोशिश की है। रूस से जंग का कोई इरादा नहीं है। हमने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की है। युद्ध को टालने का हमारा प्रयास जारी रहेगा। हमने कई तरह के सुझाव दिए हैं।

12:41 AM, 23rd Feb
रूस-यूक्रेन तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का संबोधन
रूस से युद्ध जैसे हालात, यूक्रेन की सेना ने कहा- हमारा 1 सैनिक मारा गया, 6 घायल।
पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्सक और लुगंस्क के साथ रूस ने शुरू किए राजनयिक रिश्ते।
राष्ट्रपति पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति से मुलाकात की।  

12:16 AM, 23rd Feb
तनाव के बीच यूक्रेन से भारत लौटे भारतीय। 242 भारतीयों को लेकर कीव से भारत पहुंचा एयर इंडिया का विमान।

12:00 AM, 23rd Feb
पेंटागन का बड़ा बयान : रूसी सेना के 100 ट्रक यूक्रेन की ओर जाते देखे गए।

11:58 PM, 22nd Feb
जर्मनी ने नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन परियोजना निलंबित की
जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने मंगलवार को कहा कि उनके देश ने नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन के प्रमाणन की प्रक्रिया को रोकने के लिए कदम उठाए हैं, क्योंकि पश्चिमी देश यूक्रेन संकट के मद्देनजर रूस के खिलाफ दंडात्मक उपाय कर रहे हैं। यह फैसला जर्मन सरकार का महत्वपूर्ण कदम है, जिसकी आलोचना रूस ने की है। शोल्ज ने कहा कि उनकी सरकार ने यह फैसला पूर्वी यूक्रेन के दो अलग हुए क्षेत्रों की स्वायत्तता को मंजूरी देने के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के फैसले के जवाब में लिया है। उन्होंने पुतिन के फैसले को ‘अंतरराष्ट्रीय कानून का गम्भीर उल्लंघन’ करार दिया है।

11:30 PM, 22nd Feb
जर्मनी ने नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन परियोजना निलंबित की
यूक्रेन से 241 यात्रियों को लेकर रवाना हुई एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट।

11:29 PM, 22nd Feb
रूस ने यूक्रेन से राजनयिकों से निकलने को कहा।

11:28 PM, 22nd Feb
रूस पर कड़े प्रतिबंध
यूक्रेन में रूसी सैनिकों की तैनाती को आक्रमण करार देने के व्हाइट हाउस की घोषणा के बाद मास्को पर कठोर प्रतिबंध लगने की संभावना है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्पष्ट कर दिया है कि वाशिंगटन व्यापक वित्तीय प्रतिबंध लगाने का इरादा रखता है। बाइडन प्रशासन ने कहा कि अमेरिका के सबसे कठोर प्रतिबंध का पैकेज यूरोपीय देशों के सहयोग से तैयार कर लिया गया है, जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के अंतराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त होगा। इससे रूस में मंदी आने की संभावना बनेगी। अमेरिका ने अब तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह संभावित कठोरतम पाबंदियों में किस विकल्प का उपयोग करेगा।

11:23 PM, 22nd Feb
यूक्रेन और रूस विवाद के बीच अमेरिका अब एक्शन में आ गया है, लिहाजा राष्ट्रपति जो बाइडेन देश को संबोधित करने जा रहे हैं।
 
रूसी संसद ने दी अनुमति : रूसी संसद के ऊपरी सदन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल प्रयोग की अनुमति दे दी है। संसद की मंजूरी के बाद रूस के लिये यूक्रेन पर व्यापक आक्रमण का रास्ता साफ हो गया है। पुतिन ने इस संबंध में संसद के ऊपरी सदन को एक पत्र लिखा था। पुतिन ने एक दिन पहले यूक्रेन के विद्रोहियों वाले इलाकों की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। इससे पहले, पश्चिमी देशों के नेताओं ने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पहुंच गए हैं। वहीं अमेरिका ने रूस के इस कदम को आक्रमण बताया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

मानहानि मामले में संजय राउत को जमानत, कोर्ट ने 15 दिन की जेल पर लगाई रोक

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

भोपाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिक्षकों का किया सम्मान, 54 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए सिंगल क्लिक से किए 324 करोड़ रुपये अंतरित

LAC पर भारत और चीन के सैनिकों की वापसी शुरू, 4 साल से जारी था गतिरोध

आज फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

આગળનો લેખ
Show comments