Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बहरीन में रेस्टोरेंट ने हिजाब में आई महिला को नहीं दी एंट्री, होटल हुआ बंद

बहरीन में रेस्टोरेंट ने हिजाब में आई महिला को नहीं दी एंट्री, होटल हुआ बंद
, सोमवार, 28 मार्च 2022 (09:53 IST)
बहरीन के अदलिया में एक लोकप्रिय भारतीय रेस्तरां में बुर्का पहनी हुई महिला को प्रवेश से इनकार करने पर अधिकारियों ने उसे बंद कर दिया। मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया है और नस्लवाद के खिलाफ कानून के तहत जांच शुरू कर दी गई है।ये घटना एक वीडियो के वायरल होने के बाद सामने आई।

खबरों के अनुसार, ये घटना तब सामने आई है, जब रेस्तरां के कर्मचारियों द्वारा एक बुर्का पहनी महिला को एंट्री देने से रोकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये वीडियो कई लोगों द्वारा शेयर किया गया। इसके बाद देशभर में हंगामा खड़ा हो गया।

बहरीन पर्यटन और प्रदर्शनी प्राधिकरण ने कहा कि वह इस मुद्दे की जांच कर रहा है। मैनेजर को हिरासत में ले लिया है और नस्लवाद के खिलाफ बहरीन के कानून के तहत जांच शुरू कर दी गई है।

बहरीन के अधिकारियों ने सभी पर्यटन आउटलेट्स को कानूनों का उल्लंघन करने वाली नीतियों को लागू करने से बचने के लिए कहा है। इस बीच रेस्टोरेंट के प्रबंधन ने गलती के लिए माफी मांगते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट डाला और सद्भावना के तौर पर 29 मार्च को ग्राहकों के लिए दावत की पेशकश की।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

चीन में कोरोना के नए संक्रमण से हड़कंप, शंघाई समेत कई शहरों में आज से लॉकडाउन