Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मार्क जकरबर्ग की बहन का विमान में यौन शोषण

मार्क जकरबर्ग की बहन का विमान में यौन शोषण
फ्लोरिडा , शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (11:01 IST)
फ्लोरिडा। फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग की बहन रैंडी जकरबर्ग ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के माध्यम से आरोप लगाया है कि अलास्का एयरलाइंस के विमान में उनके साथ एक शख्स ने यौन शोषण किया।
 
रैंडी ने पोस्ट में लिखा है कि वह बुधवार को लॉस एंजिलस से मजतलन जाने वाली अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार हुईं। कुछ ही देर बाद उनके पास की सीट पर बैठे शख्स ने उन पर अश्लील और स्पष्ट यौन टिप्पणी करना शुरू कर दिया।
 
उन्होंने लिखा कि मुझे उस वक्त यह बेहद उग्र और निराश करने के साथ ही अपमानजनक महसूस हो रहा था। जब मैंने इसकी शिकायत कैबिन अटेंडेंट से की तो उसने इसे खारिज कर दिया। उसने कहा कि आरोपी उनका रेगुलर कस्टमर था।
 
webdunia
रैंडी की इस पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एयरलाइंस ने कहा कि हमारे ग्राहकों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वप्रथम है और हम किसी भी तरह के यौन शोषण को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

यूपी में चला योगी का जादू, इन वजहों से यहां भाजपा को मिली बड़ी सफलता...