Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सबरीमला मुद्दे पर राहुल गांधी ने दुबई में दिया बड़ा बयान

Webdunia
सोमवार, 14 जनवरी 2019 (09:15 IST)
दुबई। सबरीमला मंदिर में सभी महिलाओं को प्रवेश की इजाजत देने की पैरवी करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वे मुद्दे पर स्पष्ट रुख अख्तियार नहीं कर सकते हैं क्योंकि दोनों पक्षों के तर्कों में दम है।


दुबई में शनिवार को पत्रकार वार्ता में गांधी ने कहा मुद्दा और अधिक जटिल है और वे इस मामले पर फैसला लेने की जिम्मेदारी केरल के लोगों पर छोड़ते हैं। उन्होंने माना कि सरीबमला मुद्दे पर उनका शुरुआती रुख आज से अलग था।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैंने दोनों पक्षों की बातें सुनी हैं। मेरा शुरुआती रुख आज के रुख से अलग था। केरल के लोगों की बात सुनने के बाद मैं दोनों तर्कों में वैधता देख सकता हूं कि परंपरा का संरक्षण करने की जरूरत है। मैं इस तर्क में भी वैधता देख सकता हूं कि महिलाओं को समान अधिकार मिलने चाहिए। इसलिए मैं इस मुद्दे पर आपको अपना स्पष्ट रुख नहीं बता पाऊंगा।

उन्होंने कहा कि मैंने केरल के लोगों और (केरल) कांग्रेस कमेटी की टीम से बात की और उन्होंने मुझे इसका विवरण समझाया। इसके बाद, मुझे एहसास हुआ कि मुद्दा कहीं ज्यादा जटिल है और दोनों पक्षों का रुख वैध है। मैं इस पर निर्णय करने की जिम्मेदारी लोगों पर छोड़ता हूं।

उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद, गांधी ने कहा था कि सभी महिलाओं को सबरीमला मंदिर में जाने की अनुमति होनी चाहिए। हालांकि उनका यह विचार कांग्रेस की केरल इकाई के नजरिए से अलग था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments