Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कौन हैं जगदीप सिंह जो अपने 17,500 करोड़ रुपये के पैकेज की वजह से हैं चर्चा में?

Webdunia
शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (13:08 IST)
भारतीय मूल के एक और सीईओ जगदीप सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। वे खबरों में इसलिए हैं,क्‍योंकि उनके सैलरी पैकेज ने सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं। दरअसल, कंपनी ने उन्हें 17 हजार 500 करोड़ का पैकेज दिया है।

भारतीय मूल के कई हस्‍तियां विदेशी कंपनियों में सीईओ हैं और लीड कर रहे हैं। हाल ही ट्विटर के सीईओ बनने के बाद पराग अग्रवाल काफी चर्चा में थे। पराग के बाद अब भारतीय मूल के एक और शख्‍स सुर्खियों में हैं, जिनका नाम है जगदीप सिंह।

जगदीप सिंह के चर्चा में होने की वजह है उनका पैकेज। दरअसल, उन्हें कंपनी की ओर से इतना पैकेज दिया गया है, जिसके बारे में जानकार लोग हैरान हैं। खास बात ये है कि ये पैकेज दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में से एलन मस्क को टक्कर देता है।

जगदीप सिंह भारतीय मूल के हैं, जो अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी QuantumScape Corp के सीईओ हैं। अब कंपनी ने इन्हें मोटा पैकेज देने की घोषणा की है, जिसके बाद वो मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। यह कंपनी एक साल पहले ही पब्लिक हुई है और अब इसके बाद शेयरहोल्डर्स की सलाना बैठक में जगदीप सिंह के पैकेज को मंजूरी दे दी है। इंटरनेट पर मिली जगदीप की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे QuantumScape Corp के फाउंडर और सीईओ हैं।

इस सोशल प्रोफाइल के अनुसार इससे पहले वे 2001 से 2009 तक Infinera के फाउंडर और सीईओ रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2010 में QuantumScape Corp की शुरुआत की थी।

2001 से पहले जगदीप कई कंपनियों के फाउंडर और सीईओ रह चुके हैं, जिनमें lightera Networks, AirSoft आदि शामिल हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (कंप्यूटर साइंस), यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया (एमबीए), University of Maryland College (कंप्यूटर साइंस) की पढ़ाई की है।

क्या काम है कंपनी का?
इस कंपनी में वॉक्सवैगन और बिल गेट्स के वेंचर फंड ने निवेश किया है। अभी कंपनी की वैल्यू 50 अरब डॉलर है। कंपनी अभी अगली पीढ़ी की तकनीक पर काम कर रही है, जिससे दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाने में तेजी आएगी। कंपनी ईवी बनाने वाली कंपनियों लीथियम-आयन बैटरी का सुरक्षित और सस्ता विकल्प देने पर काम कर रही है।

कंपनी की ओर से जगदीप को 2.3 अरब डॉलर यानी 17500 करोड़ रुपये का पे पैकेज दिया गया है। इस पैकेज में जगदीप को स्टॉक ऑप्शंस मिलते हैं। ये पैकेज सामान्य सैलरी पैकेज से अलग होते हैं और यह पैकेज कंपनी प्रदर्शन, शेयर आदि पर निर्भर करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments