Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पुतिन ने किम को बताया सक्षम और परिपक्व नेता

पुतिन ने किम को बताया सक्षम और परिपक्व नेता
मॉस्को , शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (10:43 IST)
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अपने आप को एक परिपक्व नेता के रूप में पेश किया है जो अपने परमाणु और लंबी दूरी की मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर तनाव कम करने के इच्छुक हैं।
 
रूसी मीडिया के शीर्ष व्यक्तियों से मुलाकात में पुतिन ने कहा, 'किम पूरी तरह सक्षम हैं और पहले ही एक परिपक्त नेता हैं जिन्होंने अपने रणनीतिक कार्यों को सुलझाया है। उनके पास परमाणु आयुध और लंबी दूरी की मिसाइल है।'
 
पुतिन की नजर में किम हालात को बेहतर और शांत कर रहे हैं। किम और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर हाल ही में एक-दूसरे पर जमकर शब्द बाण चलाए थे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ट्रंप ने पूछा, हैती और अफ्रीकी अप्रवासियों को क्यों आने देते हैं...