Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

परिवार में कोई राजा या रानी नहीं बनना चाहता : प्रिंस हैरी

परिवार में कोई राजा या रानी नहीं बनना चाहता : प्रिंस हैरी
, गुरुवार, 22 जून 2017 (23:53 IST)
लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने कहा कि ब्रिटिश शाही परिवार में कोई भी राजा या रानी नहीं बनना चाहता लेकिन 'सही समय आने पर' अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि हम ब्रिटिश राजशाही के आधुनिकीकरण में लगे हैं। हम यह अपने लिए नहीं कर रहे बल्कि लोगों की बेहतरी के लिए ऐसा कर रहे हैं।

ब्रिटिश राजगद्दी के वारिस की दावेदारी में पांचवें पायदान पर मौजूद 32 वर्षीय युवराज ने एक साक्षात्कार में इस बात पर नाराजगी भी जताई कि 1997 में एक कार दुर्घटना में अपनी मां की मौत के फौरन बाद उन्हें अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बाध्य किया गया। हैरी ने कहा कि कई बार वे 'प्रिंस हैरी' की जगह कुछ और बनने के लिए लालायित रहते हैं लेकिन वह अंतर पैदा करने वाले अपने दर्जे को लेकर भी सजग रहते हैं।

हैरी ने अमेरिकी पत्रिका न्यूजवीक को बताया कि क्या शाही परिवार में कोई राजा या रानी बनना चाहेगा? मैं ऐसा नहीं सोचता, लेकिन हम सही समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम ब्रिटिश राजशाही के आधुनिकीकरण में लगे हैं। हम यह अपने लिए नहीं कर रहे बल्कि लोगों की बेहतरी के लिए ऐसा कर रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मलेशिया से हारकर भारत एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल से बाहर