Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स ने योग के व्यापक इस्तेमाल का समर्थन किया

Webdunia
मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (09:23 IST)
लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स ने ब्रिटेन की सरकार की ओर से वित्तपोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) द्वारा योग का व्यापक इस्तेमाल करने का समर्थन किया है ताकि स्वास्थ्य देखभाल संसाधनों पर दबाव कम किया जा सके। 



राजकुमार चार्ल्स को वैकल्पिक उपचार के उनके समर्थन के लिए जाना जाता है। उन्होंने सप्ताहांत में लंदन में आयोजित स्वास्थ्य देखभाल सम्मेलन के लिए एक लिखित संदेश में योग का पक्ष लिया है। 
 
चार्ल्स ने लिखा, ‘हजारों वर्षों तक लाखों लोगों ने यह अनुभव किया है कि योग में उनके जीवन में सुधार लाने की क्षमता है। इससे न केवल व्यक्ति को लाभ मिलता है बल्कि इससे कीमती और महंगे स्वास्थ्य संसाधन अन्य के लिए संरक्षित होते हैं जब उन्हें उसकी सबसे अधिक जरूरत होती है।’ 
 
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र चार्ल्स ने और अधिक योग सत्रों के लिए अपना सहयोग व्यक्त किया क्योंकि उन्होंने कहा कि इसके न केवल जबर्दस्त सामाजिक लाभ हैं बल्कि इससे ‘अनुशासन, आत्मनिर्भरता और आत्म-देखभाल’ का भी निर्माण होता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments