Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

खौफनाक, 19 वर्षीय लड़की की हत्या कर गर्भ से निकाला बच्चा

Webdunia
शुक्रवार, 17 मई 2019 (12:41 IST)
शिकागो। अमेरिका के शिकागो में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों पर एक गर्भवती लड़की की हत्या का आरोप लगाया है जिसकी मौत के बाद उसके गर्भ से उसका अजन्मा बच्चा निकाल लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मार्लेना ओचाओ लोपेज (19) को 23 अप्रैल को एक परिचित के घर इस वादे से बुलाया गया कि उसे बच्चे के काम आने वाला सामान मुफ्त में दिए जाएगा लेकिन वहां पहुंचने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके बच्चे को गर्भ से निकाल लिया गया।

क्लारिसा फिग्युरोआ (46) और उसकी बेटी डेसीरी (24) पर फर्स्ट डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है। फिग्युरोआ के प्रेमी पिओट्र बोबाक (40) पर पुलिस ने हत्या की बात छिपाने का आरोप लगाया है। शिकागो पुलिस प्रमुख एडी जॉनसन ने अपराध को जघन्य और बेहद व्यथित करने वाला बताया।

जॉनसन ने कहा, मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि इस समय परिवार पर क्या बीत रही होगी। इस समय उनके घर में खुशियां मनाई जानी चाहिए थीं लेकिन इसके बजाय वे मां और संभवत: बच्चे के जाने का शोक मना रहे हैं।

ओचाओ लोपेज को आखिरी बार जिस समय देखा गया उसके चार घंटे के भीतर फिग्युरोआ ने आपात सेवाओं को फोन करते हुए दावा किया कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है, जो सांस नहीं ले रहा है। नवजात को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बच्चे की चिकित्सीय स्थिति के बारे में बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि लापता लोपेज के मामले में अहम मोड़ तब आया जब उन्हें फिग्युरोआ के साथ सात मई को फेसबुक पर उसकी बातचीत का पता चला।

पुलिस ने कथित रूप से मंगलवार की रात को फिग्युरोआ के घर की तलाशी लेने के दौरान कूड़े के डिब्बे में लोपेज का शव पाया, जिसे वहां छुपाकर रखा गया था। डीएनए जांच में यह साबित हो गया कि बच्चा ओचाओ लोपेज का है जिसके बाद पुलिस ने तलाशी वारंट निकलवाया।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments