Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फिर सुर्खियों में राबी पीरजादा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो

Webdunia
शनिवार, 2 नवंबर 2019 (15:57 IST)
इस्लामाबाद। भारत के खिलाफ बयान देकर सुर्खियों में रहने वाली राबी पीरजादा के कथित अश्लील वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायलर हो रहे हैं। पाकिस्तान के कई ट्विटर हैंडल पर तस्वीरों और वीडियो को वायरल किया जा रहा है। इन तस्वीरों और वीडियो को देखते हुए ट्विटर ने यूजर्स को अकाउंट ब्लॉक करने की चेतावनी भी दी है।

पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के अनुसार गुरुवार को गायक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और हजारों यूजर्स ने इन्हें शेयर कर दिया। हालांकि ये वीडियो सही हैं या फर्जी? इसका खुलासा नहीं हो सका। पीरजादा ने FIA (जांच एजेंसी) की साइबर क्राइम विंग से संपर्क किया है।
 
पाकिस्तानी सिंगर की वायरल हो रहीं तस्वीरों और वीडियो को लेकर ट्विटर पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ में इसके पीछे पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर का हाथ होने का आरोप लगाया जा रहा है। राबी ने हाल ही में गफूर पर तंज‍ किया था।
 
पाकिस्तानी सेना के पीआर सेल ने 'कॉफ कंगना' के नामक एक फिल्म बनाई है। कुछ दिनों पहले इसका ट्रेलर भी सामने आया था, लेकिन बवाल इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग के कारण हुआ था। इस आइटम सॉन्ग पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज की थी।
 
कुछ दिन पहले ही राबी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया जिसमें वे 'आत्मघाती हमलावर' की वेशभूषा में नजर आ रही हैं। उनकी कमर पर बम के साथ टाइमर भी लगा हुआ है। उन्होंने खुद को 'कश्मीर की बेटी' ही नहीं बताया था बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हिटलर भी बताया था।
 
(Photo courtesy: Instagram)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ