Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

श्रीलंका में राजनीतिक संकट, संसद निलंबित

श्रीलंका में राजनीतिक संकट, संसद निलंबित
कोलंबो , शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (08:48 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने शुक्रवार को एक आश्चर्यजनक कदम के तहत संसद सत्र को निलंबित कर दिया। इस फैसले के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया। 
 
सिरिसेना ने 2066/43 नंबर वाले एक विशेष गजट में उल्लेख किया कि संविधान के अनुच्छेद 70 के तहत 'इस घोषणा के जरिए 12 अप्रैल की रात से संसद का सत्रावसान किया जाता है और संसद का अगला सत्र आठ मई 2018 से शुरू होगा।' संसद की बैठक 19 अप्रैल को होनी थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भाजपा सांसद बोले, कठुआ में बच्ची से गैंगरेप के पीछे पाकिस्तान का हाथ