Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमेरिका में पुलिस गोलीबारी में 3 की मौत के बाद लोग सड़कों पर उतरे

Webdunia
शुक्रवार, 8 मई 2020 (15:34 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के उत्तरी प्रांत इंडियाना की राजधानी इंडियानापोलिस में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की गोली लगने से गर्भवती महिला समेत 3 लोगों की मौत की घटना से आक्रोशित लोग गुरुवार को शहर की सड़कों पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गोलीबारी की घटनाएं बुधवार की रात हुई,  जिसमें दो व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई। इन घटनाओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में रात में और दूसरे दिन भी लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई और अपना रोष जताया।

इंडियानापोलिस पुलिस प्रमुख रेंडल टायलर ने कहा कि यह दुखद घटना है। इंडियाना मेट्रोपोलिटन पुलिस ने घटनाओं की गहन और पारदर्शितापूर्ण जांच कराए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

रिपोर्टों के मुताबिक पहली घटना उस समय हुई, जब एक व्यक्ति ने अपना पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसी दौरान पुलिस की गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। करीब 8 घंटे बाद दूसरी घटना सामने आई, जब चोरी के मामले की जांच के तहत पुलिस एक अपार्टमेंट के परिसर में पहुंची।
इसी दौरान एक सशस्त्र व्यक्ति ने पुलिस के 4 अधिकारियों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी  फायरिंग की। पुलिस की गोलीबारी में व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य घटना में एक्सप्रेस वे पर चल रही एक गर्भवती महिला पर पुलिस ने गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। नागरिक अधिकार समूहों ने घटना की गहन जांच का आह्वान किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

આગળનો લેખ
Show comments