Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कोस्टा रिका विमान दुर्घटना, 12 लोगों की मौत

कोस्टा रिका विमान दुर्घटना, 12 लोगों की मौत
, सोमवार, 1 जनवरी 2018 (09:22 IST)
सांकेतिक चित्र
सेन जोस। कोस्टा रिका में एक छोटे यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें 10 विदेशी पर्यटक हैं।
 
जनसुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कार्लोस हिदाल्गो ने फेसबुक पेज पर कहा कि सिंगल प्रोपेलर वाला सेस्सना 208 कारावान विमान देश के गुआनाकास्टा प्रायद्वीप में पुंटा इस्लिटा के निकट पर्वतीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
सुरक्षा मंत्रालय ने एक अलग बयान में कहा, 'निजी विमान में 10 विदेशी यात्री और चालक दल के दो स्थानीय सदस्य थे।' हिदाल्गो ने दुर्घटनास्थल की तस्वीरें प्रकाशित कीं हैं जिसमें विमान के मलबे से धुआं निकलता दिख रहा है।
 
अमेरिकी दूतावास ने कहा कि उसे दुर्घटना के बारे में जानकारी है और वह इसकी पुष्टि की कोशिश कर रहा है कि हादसे में कोई अमेरिकी नागरिक तो नहीं है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नए वर्ष पर दिल्ली लिपटी घने कोहरे की चादर में