Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पाकिस्तान में हो रहा है महिला विधायक का अश्लील वीडियो वायरल

सानिया आशिक का आरोप है कि सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में दिख रही महिला सानिया की तरह दिख रही है।

पाकिस्तान में हो रहा है महिला विधायक का अश्लील वीडियो वायरल
, गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (20:16 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इन दिनों वहां की एक विधायक सानिया आशिक काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, इनका अश्लील वीडियो कथित रूप से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सानिया ने इस सिलसिले में शिकायत भी दर्ज कराई है। 
 
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की नेता सानिया आशिक पंजाब प्रांत के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सानिया ने गत 26 अक्टूबर को सरकार और केन्द्रीय एजेंसियों के पास इस अश्लील वीडियो के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत की कॉपी भी सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। हालांकि पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार तो किया है, लेकिन एजेंसी ने अब तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।
 
सानिया आशिक का आरोप है कि सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में दिख रही महिला सानिया की तरह दिख रही है। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला सानिया आशिक ही है।
 
सानिया पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की करीबी मानी जाती हैं। इतना ही नहीं वे पाकिस्तान की इमरान सरकार को भी कई मुद्दों पर घेर ती रही हैं। सानिया ने बताया कि उन्हें धमकी भरे फोन कॉल्स भी मिल रहे हैं। दूसरी ओर, एजेंसी का कहना है कि हमने नई एफआईआर दर्ज की है। सानिया को मिल रही धमकियों के मामले में भी जांच की जाएगी। (फोटो : ट्‍विटर)
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Jabra ने लांच किया Evolve2 75 Headset, हियर थ्रू बटन से दोबारा सुनी जा सकेंगी आवाजें