Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सेना प्रमुख के बयान पर बौखलाया पाकिस्तान, भारत को दी यह धमकी...

Webdunia
रविवार, 14 जनवरी 2018 (07:33 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारत को किसी तरह का दुस्साहस नहीं करना चाहिए और देश के परमाणु हथियारों का खास मकसद पूर्व से आने वाले किसी भी खतरे को नाकाम करना है।
 
पाकिस्तानी सेना की यह टिप्पणी भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत द्वारा हाल में की गयी उस टिप्पणी के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि सेना पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के झांसे का जवाब देने के लिए और सरकार के कहने पर किसी भी अभियान के लिए सीमा पार करने को तैयार है।
 
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारत को किसी तरह का दुस्साहस करने के खिलाफ आगाह किया। उन्होंने सरकारी चैनल पीटीवी से कहा, 'यह उनको चुनना है। अगर वे हमारा संकल्प देखना चाहते हैं तो कोशिशें कर खुद देख लें।'
 
गफूर ने कहा कि पाकिस्तान के पास खासतौर पर पूर्व से आने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए विश्वसनीय परमाणु क्षमता है। लेकिन हमें लगता है कि यह कोई विेकल्प नहीं है, बल्कि प्रतिरोधक क्षमता का हथियार है। उन्हें हमारी विश्वसनीय परमाणु हथियार प्रतिरोधक क्षमता रोक रही है क्योंकि दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच युद्ध की गुंजाइश नहीं है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments