Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या है पाकिस्तानी महिला रिपोर्टर की मौत का सच! (वीडियो)

क्या है पाकिस्तानी महिला रिपोर्टर की मौत का सच! (वीडियो)
, गुरुवार, 29 जून 2017 (20:50 IST)
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला रिपोर्टर लाइव रिपोर्टिंग करते हुए नीचे गिर पड़ती हैं। यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो के बारे में यह कहा जा रहा है कि इस पाकिस्तान रिपोर्टर की गिरने से मौत हो गई।
 
webdunia
जबकि इस वीडियो की सचाई कुछ और है। इस वीडियो में जिस पत्रकार की मौत के बारे में कहा जा रहा है, वे जिंदा हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रही महिला पत्रकार का नाम इरजा खान का है। वे 2016 में इमरान खान की पार्टी तरहीके इंसाफ की रैली को कवर कर रही थीं। वे रिपोर्टिंग के दौरान गश खाकर क्रेन से नीचे गिर पड़ी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और वे स्वस्थ हो गईं।  
इसको लेकर इरजा खान ने ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि ' मैं एक साल पहले मर चुकी हूं। एक सेकंड, फिर वह लड़की कौन है जिसे आप रोज टीवी पर देख रहे हैं।' 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ममता का ऐलान, बंगाल का विभाजन नहीं होने दूंगी