Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पाकिस्तान की दो 'अच्छी बातें' भारत को करती हैं हैरान...

Webdunia
बुधवार, 25 जुलाई 2018 (23:50 IST)
इस्लामाबाद-नई दिल्ली। पाकिस्तान में नेशनल असेम्बली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के चुनाव के मतदान 25 जुलाई को हुआ और मतगणना का काम भी रात में शुरू होकर रुझान आने लगे। रात गहराते गहराते पूरी दुनिया यह भी जान जाएगी कि आने वाले पांच सालों के लिए किस पार्टी की सत्ता काबिज होने जा रही है। इस आतंकी देश की दो बातें वाकई भारत को हैरान कर रही हैं...
 
पहली बात तो यह कि पाकिस्तान में नेशनल असेम्बली और विधानसभा चुनाव दोनों एक साथ हुए हैं। नेशनल असेम्बली की 272 सीटों और चार प्रांतों पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय विधानसभाओं की कुल 577 सीटों के लिए मतदान हुआ। यानी भारत की भाषा में कहें तो लोकसभा और विधासभा के चुनाव दोनों एक  साथ एक ही दिन में निपटाए गए। यही नहीं, मतदान और मतगणना का काम भी एक ही दिन में पूरा हो रहा है। 
 
इस कार्य से लोगों का समय-पैसा, चुनाव आयोग की कसरत और सुरक्षा संसाधनों की कवायद भी एक बार ही लगी। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार बोल चुके हैं कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए, लेकिन भारत में यह अभी तक नहीं हो पाया है।
 
यह बात दीगर है कि पाकिस्तान और भारत में काफी अंतर है। पाकिस्तान में असेम्बली और विधानसभा दोनों की ही सीटें कम हैं। भारत में लोकसभा और विधानसभा की सीटें काफी ज्यादा होने की वजह से अब तक चुनाव आयोग दोनों चुनाव एक साथ करवाने के फैसले को अमलीजामा नहीं पहनाने में हिचक रहा है।
 
पाकिस्तान में दूसरी अच्छी बात यह है कि यहां पर नेशनल असेम्बली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों को चुनने के लिए करीब 10.6 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेम्बली में कुल 342 सीटें हैं। इनमें से 272 सीटों पर प्रत्यक्ष निर्वाचन होता है जबकि 60 सीटें महिलाओं और 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। 
 
सबसे बड़ी बात यह है कि वहां 60 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। भारत में कई बार चुनाव में महिलाओं के आरक्षण का मुद्दा तो उठता रहा है लेकिन कभी भी इस पर संजीदगी के साथ फैसला नहीं हुआ। भारत में राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे पर बिखरी हुई नजर आती हैं। पाकिस्तान को भले ही दुनियाभर में आतंक का पोषक कहा जाता रहा हो और वह बारूद की फसल पैदा कर आतंकवादियों को परोसता रहा हो लेकिन चुनाव के साथ ही उसकी ये दो अच्छी बातें भी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments