Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

उत्तरी अफगानिस्तान में हमले में 8 सैनिकों की मौत

उत्तरी अफगानिस्तान में हमले में 8 सैनिकों की मौत
, गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (17:38 IST)
पुले खुमरी। उत्तरी अफगानिस्तान के बागलान प्रांत में सुरक्षा बलों की एक चौकी पर तालिबानी आतंकवादियों के बुधवार रात किए गए हमले में कम से कम 8 सैनिक मारे गए।
 
 
एक स्थानीय अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की एक चौकी को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें कम से कम 8 सैनिक मारे गए और 2 अन्य घायल हो गए।
 
प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले के बाद आसपास के स्थानों की सुरक्षा बढ़ा गई है और सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भाजपा ने किया हिन्दुओं के साथ विश्वासघात : तोगड़िया