Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

न्यूयॉर्क फायरिंग : हमलावर की पहचान अश्वेत के तौर पर हुई, पढ़िए अब तक का अपडेट

Webdunia
मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (22:40 IST)
ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार की सुबह हुई गोलीबारी में कम से कम 13 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ब्रुकलिन स्टेशन की इस घटना के बाद वहां जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो कुछ बिना फटे बम भी मिले। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाला शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे कपड़े पहने था। पढ़िए हमले से जुड़ा हर अपडेट-

16 घायल : पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाला शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे कपड़े पहने था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक शख्स कुछ छोटे बम लेकर स्टेशन में घुसा था। उसके हाथ में गन भी थी। इलाका सील कर दिया गया है और हमलावर की तलाश की जा रही है। सीएनएन के मुताबिक 16 घायलों में से 8 को गोली लगी है। बाकी भगदड़ या बम की वजह से घायल हुए हैं।
 
- समाचार एजेंसी एपी ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हवाले से बताया कि संदिग्ध को अश्वेत पुरुष बताया जा रहा है, उसने कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे कपड़े पहने थे और एक गैस मास्क पहना हुआ था।

बाइडेन को दी गई जानकारी : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को न्यूयॉर्क में एक मेट्रो रेल सबवे में भयावह गोलीबारी की घटना पर जानकारी दी गयी है जिसमें कम से कम 16 लोग घायल हो गये। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन को न्यूयॉर्क सिटी सबवे गोलीबारी की घटना के संबंध में ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी गयी है। बाइडन आयोवा में डेस मोइन्स की अपनी यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।
 
व्हाइट हाउस ने कहा कि व्हाइट हाउस के वरिष्ठ स्टाफ सदस्य मेयर एडम्स और पुलिस आयुक्त सीवेल के साथ संपर्क में हैं और उन्हें जरूरत पड़ने पर किसी भी तरह की सहायता देने की पेशकश कर रहे हैं। घटना के बाद कानून प्रवर्तन अधिकारी मंगलवार को सुबह व्यस्त समय में घटी इस घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस चश्मदीदों से किसी भी तरह की जानकारी कानून प्रवर्तन अधिकारियों को देने को कह रही है और लोगों को इलाके से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments