Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बड़ा खुलासा, क्या इंसान को किसी दूसरे ग्रह से पृथ्वी पर लाए थे एलियन?

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (14:01 IST)
Photo - Twitter
लंदन। मानव उत्पत्ति और मानव विकास को लेकर सालों से शोध जारी है। अभी तक हमने यह सुना है कि इंसानों का जन्म करोड़ों साल के 'Evolution' या क्रमागत विकास के कारण हुआ है। शोध के दौरान प्राप्त हुए जीवाश्म इस बात की ओर इशारा करते हैं कि पृथ्वी पर इंसान भले ही लाखों साल पहले आ गए हों, लेकिन गुफाओं में चित्र बनाना 30 हजार साल पहले और लेखन का कार्य साढ़े पांच हजार वर्ष पूर्व शुरू हुआ। हमने यह भी पढ़ा है कि इंसानों का शरीर और रहन-सहन पहले बंदरों की तरह था। 
 
इसी बीच वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मनुष्य की उत्पत्ति लाखों वर्षों पूर्व मंगल गृह (Mars) पर हुई थी और एलियन ही उन्हें पृथ्वी पर लेकर आए। यूके की मैगजीन में हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मानव की उत्पत्ति से जुड़ा 95 प्रतिशत डेटा इतिहास की पुस्तकों में रिकॉर्ड नहीं किया गया है। इसका कारण ये था कि उस समय के लोग अपनी भावनाओं को लिखकर प्रकट करने योग्य नहीं थे।  
 
वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि मनुष्यों को एलियन ही मंगल गृह से पृथ्वी पर लाए थे। उनका कहना है कि पूर्व-ऐतिहासिक होमो सेपियंस हमसे कई अधिक उन्नत थे। इसके अलावा गुफाओं में मिले चित्र इस बात की ओर संकेत करते हैं कि पहले मनुष्यों का संपर्क 'Extra-Terrestrials' या अन्य ग्रहों के प्राणियों से भी था। 
 
वैज्ञानिकों ने बताया कि पहले पृथ्वी की तरह मंगल गृह पर भी महासागर और नदियां थी। कहा जा सकता है कि वहां जीवन हो और इंसान की उत्पत्ति भी वहीं हुई हो। उत्पत्ति के लाखों वर्ष बाद मनुष्यों ने लिखना-पढ़ना सीखा। मनुष्यों के विज्ञान से अवगत ना होने के कारण एलियन टेक्नोलॉजी के माध्यम से मनुष्यों को मंगल से पृथ्वी पर लाया गया।    
 
इस रिसर्च के सभी सबूतों को वैज्ञानिकों ने अभी पब्लिक नहीं किया है। लेकिन, इस थ्योरी को में विश्वास करने वालों की संख्या बहुत अधिक है।  

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

चीन के साथ समझौते का क्या निकला नतीजा, उत्तरी सैन्य कमांडर ने दिया यह बयान

Burger King Murder Case में आरोपी लेडी डॉन अनु धनखड़ नेपाल सीमा से गिरफ्तार

अहमदाबाद में 48 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, वापस भेजा जाएगा स्वदेश

गुलमर्ग हमले के बाद आतंकियों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात

7 फर्जी ED अफसर कर रहे थे जबरन वसूली, जानिए फिर क्‍या हुआ...

આગળનો લેખ
Show comments