Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नेपाल विमान हादसे में जीवित बचे लोगों की पहचान में आ रही परेशानी

Webdunia
गुरुवार, 15 मार्च 2018 (19:54 IST)
काठमांडू। नेपाल में हुए भीषण विमान हादसे में जीवित बचे लोगों की पहचान में नेपाली अधिकारियों को मुश्किलें आ रही हैं। विमान दुर्घटना में कम से कम 22 लोग जीवित बच गए जिनमें से कई बुरी तरह झुलस गए हैं, कई लोगों की हालत गंभीर है और कई बोलने में असमर्थ हैं।


नेपाल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता मनोज नुएपाने ने कहा कि जीवित बचे लोगों और हादसे में मारे गए लोगों के शरीर बुरी तरह झुलसे हुए हैं जिसकी वजह से उनकी पहचान में मुश्किल आ रही है। बांग्लादेश से आ रहा यह विमान सोमवार को काठमांडू हवाई अड्डे के रनवे के पास एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई जिसमें 49 लोग मारे गए थे। विमान में 67 यात्री एवं चालक दल के 4 सदस्य सवार थे।
उन्होंने बताया कि जीवित बचे लोगों में कम से कम 11 लोगों की पहचान कर ली गई है लेकिन इनकी कुल संख्या ज्ञात नहीं है। नुएपाने ने बताया कि जीवित बचे 19 लोगों का काठमांडू के अस्पताल में अब तक उपचार चल रहा है और 1 अन्य व्यक्ति को बेहतर चिकित्सकीय उपचार के लिए सिंगापुर भेजा गया है। हादसे में जीवित बचे 2 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दोनों नेपाली नागरिक थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments