Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बृहस्पति ग्रह के नासा अंतरिक्ष यान में गड़बड़ी, कैमरे बंद

Webdunia
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (11:38 IST)
लॉस एंजिल्स। बृहस्पति ग्रह का चक्कर लगा रहे नासा के एक अंतरिक्ष यान जूनो में एक और गड़बड़ी पैदा हो गई है। सौर संचालित जूनो के लिए यह एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरा झटका है।
 
अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि अंतरिक्षयान जूनो गड़बड़ी पैदा होने के बाद सुरक्षित मोड में चला गया। जब यह बृहस्पति के बादलों के उपर से गुजरने वाला था, उससे कुछ घंटे पहले उसके कैमरे एवं अन्य उपकरण बंद हो गए।
 
जूनो ने अपना कंप्यूटर रिबूट किया है और यह धरती से संवाद कर सकता है लेकिन इंजीनियरों द्वारा गड़बड़ी का पता लगाए जाने तक इसकी गतिविधियां सीमित हो गई हैं।
 
सान एंटोनियो में साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के मिशन प्रमुख वैज्ञानिक स्कॉट बॉल्टन ने कहा, अभी अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी, लेकिन इसकी वजह बृहस्पति की घनी विकिरण चादर नहीं है क्योंकि जूनो जब सुरक्षित मोड में चला गया था तो उस समय यह काफी दूर था। (भाषा) 

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार की चेतावनी, जो गलती मैंने की, वही शरद पवार कर रहे हैं

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली

Maharashtra Election : एक सीट का पंगा, संजय राउत ने कांग्रेस को दी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों को दिया टिकट

प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- संविधान को कर रहे हैं कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला...

Jharkhand Election : तेजस्वी यादव ने BJP को बताया बड़का झूठा पार्टी, बोले- झूठे वादे करके लोगों को धोखा देती है

Maharashtra Assembly Polls : BJP की शायना एनसी को एकनाथ शिंदे ने दिया टिकट, शिवसेना ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट

Chhattisgarh : मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण, 13 मरीजों को अस्‍पताल में कराया भर्ती, डॉक्टर समेत 3 सस्‍पैंड

छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक, मंत्रिमंडल ने लिए कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

આગળનો લેખ
Show comments